फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोक सीवर लाइन को जल निगम कराएगा साफ

विज्ञापन
जयना ग्लास के सामने सर्विस रोड पर खुले मैनहाल में फसी गाड़ी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। चोक सीवर लाइन को साफ कराने और नए कनेक्शन के लिए शासन ने करीब 38 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। बजट स्वीकृत होते ही विभागीय अधिकारियों ने चोक पड़ी सीवर लाइन को साफ कराया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के पानी की निकासी के लिए जल निगम द्वारा शहर में पाइपलाइन डाली गई थी। तीस वर्ष पूर्व पुरानी करीब 17 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन है। जबकि वर्ष 2018 में 162 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन डाली गई थी। पुरानी पाइपलाइन पूरी तरह से चोक पड़ी हैं, नई पाइपलाइन भी अधिकांश स्थानों पर चोक पड़ी है। इसको साफ कराने के लिए जलनिगम के अधिकारियों ने शासन को पत्र लिखकर बजट मांगा था। जल निगम के एक्सईएन ओमवीर सिंह दीक्षित ने बताया कि 21 किलोमीटर लंबी सीवरलाइन को साफ कराने के लिए शासन ने करीब 38 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। 21 किलोमीटर सीवर लाइन साफ कराने के साथ ही करीब 12657 नए सीवर कनेक्शन करने के साथ ही क्षतिग्रस्त पड़े सीवरों को ठीक कराने का कार्य किया जाएगा। कनेक्शन और सीवर लाइन साफ होने के साथ ही जलभराव की समस्या का निस्तारण हो जाएगा। बजट स्वीकृत होने के साथ ही सीवर लाइन को साफ और नए कनेक्शन कराने के लिए कार्रवाई की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें