नगर के करहल रोड स्थित जैन मंदिर में कार्यक्रम में प्रस्तुति छात्र-छात्राएं।
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। दशलक्षण पर्व को लेकर नगर के पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर करहल रोड पर श्रीजी का अभिषेक और सामूहिक पूजन किया गया। इस दौरान जैन धर्म की गीता कही जाने वाले पवित्र पुस्तक तत्वार्थ सूत्र का वाचन किया गया।
मंगलवार की रात जिनालय में क्षमा धर्म पर बोलते हुए पंड़ित शोभराम ने कहा कि क्षमा ऐसी चीज है, जिससे इस संसार के साथ ही अगले जन्म में भी सुख की प्राप्ति होती है। क्रोध पर विजय प्राप्त करने के लिए क्षमाधर्म को धारण करना होगा।
उन्होंने कहा कि उत्तम क्षमा धर्म के इस अवसर पर हम सभी को क्रोध त्यागने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सौरभ जैन ने किया। इस अवसर पर अमित जैन, रमेश चंद्र जैन, विजय जैन, वीरेंद्र जैन, शैलेश मोदी, संभव जैन,नीरज जैन, सुरेश जैन, संजय लोहिया, गौरव जैन आदि मौजूद रहे।