फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जेल के बैंगन और चुकंदर को प्रदेश में मिला पहला स्थान

Sat, 24 Feb 2024 05:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल के बैंगन और चुकंदर को प्रदेश में मिला पहला स्थान
विज्ञापन


राजभवन में हुई प्रादेशिक शाक भाजी प्रतियोगिता



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। बंदियों द्वारा जेल में उगाई जा रही सब्जियों को लखनऊ के राजभवन में हुई प्रादेशिक शाक भाजी प्रतियोगिता में स्थान मिले हैं। जेल में उगाये बैंगन और चुकंदर की अच्छी गुणवत्ता वाली हरी सब्जी को प्रदेश में पहला स्थान मिला है।

जेल में बंदियों द्वारा उगाई जा रही हरी सब्जियों की आपूर्ति लखनऊ, एटा, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, आगरा, शाहजहांपुर, बांदा, केंद्रीय कारागार आगरा में आपूर्ति की जा रही है। इन जेलों के बंदियों के साथ ही मैनपुरी जेल के बंदी भी जेल में बंदियों द्वारा उगाई जा रही हरी सब्जियों को ही खा रहे हैं। 16 फरवरी को लखनऊ के राजभवन में हुई प्रादेशिक शाक भाजी प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी ने बताया कि लखनऊ के राजभवन में हुई प्रादेशिक शाक भाजी प्रतियोगिता में जेल में उगाई गई हरी सब्जी में बैंगन और चुकंदर को प्रथम, आलू और कद्दू को द्वितीय तथा मूली सहित जिमीकंद को तीसरा स्थान मिला है। जेलर पीके त्रिवेदी की देखरेख में जेल के बंदी जेल में बहुतायत में हरी सब्जियां उगा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मांग के सापेक्ष जेल में उगाई गई हरी सब्जियों की आपूर्ति प्रदेश की अन्य जेलों में बंदियों के भोजन के लिए की जा रही है। जेलर पीके त्रिवेदी ने बताया कि हरी सब्जियों की और अच्छी गुणवत्ता बनाने के बंदियों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें