फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने किया जेल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी सीपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बुधवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। डीएम, एसपी ने बैरकों का निरीक्षण किया वहीं जिला कारागार के मैस में भी भोजन को परखा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुशील घुले मध्याह्न के समय अचानक जिला कारागार के निरीक्षण के लिए निकले। अधिकारियों के निरीक्षण से जेल प्रशासन में खलबली मच गई। सबसे पहले जेल के बाहरी हिस्से को अधिकारियों ने देखा। इसके पश्चात बैरकों की ओर अधिकारी बड़े। सभी बैरकों का निरीक्षण किया।
कैदियों से भी व्यवस्थाओं के बारे में पूछताछ की। महिला बैरकों के बारे में भी जानकारियां ली गईं। इसके पश्चात पेयजल की व्यवस्थाएं देखीं और मैस में जाकर खाने की गुणवत्ता परखी। जेल प्रशासन को व्यवस्थाएं दुरुस्त बनाने के संबंध में निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी का सबसे ज्यादा जोर सफाई और खान पान की व्यवस्थाओं को लेकर था। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें