फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बेटा नहीं आ सका, जेल प्रशासन ने कराया सजायाफ्ता बंदी का अंतिम संस्कार

Mon, 11 May 2020 03:46 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
केंद्रीय कारागार आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय कारागार के कोरोना संक्रमित बंदी की मौत के बाद उसके परिजनों को झांसी में घर पर ही क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं जेल प्रशासन ने रविवार को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ताजगंज स्थित विद्युत शवदाह गृह में बंदी का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन


झांसी के सजायाफ्ता बंदी को तीन मई को ब्रेन स्ट्रोक और उच्च रक्तचाप की समस्या होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बंदी का कोरोना का टेस्ट भी कराया था। छह मई को उसकी जांच रिपोर्ट आने पर कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

बंदी के अस्पताल में भर्ती होने का पता चलने पर उसके पुत्र समेत परिवार के लोग देखने आए थे। जेल अधिकारियों ने बंदी के बेटे से फोन पर बात की। उसने बताया कि पिता को संक्रमण की पुष्टि के बाद अपना कोरोना टेस्ट कराया। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है। फिलहाल परिवार झांसी में ही क्वारंटीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेलर शिव प्रताप मिश्रा ने बताया कि बंदी के बेटे से मृत पिता के अंतिम संस्कार की अनुमति मांगी। बेटे ने अनुमति दे दी। इसके बाद बंदी का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत रविवार को अंतिम संस्कार कराया गया। बंदी के परिजन नहीं आ सके। क्योंकि वह क्वारंटीन हैं। लॉकडाउन भी होने की वजह से समस्या थीं। 

12 के दोबारा लिए गए हैं सैंपल
बंदी के साथ बैरक में 14 अन्य बंदी भी निरुद्ध थे। इनको विशेष बैरक में क्वारंटीन किया गया है। सात मई को स्वास्थ्य विभाग की टीम 27 बंदी और कर्मचारियों के टेस्ट किया था। इनमें से 12 की रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव आई है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार को सेंट्रल जेल पहुंची। 12 बंदियों का कोरोना टेस्ट के लिए दोबारा सैंपल लिया।

जेल परिसर को सैनिटाइज कराया
बंदियों के दोबारा सैंपल लिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट आनी है। झांसी के बंदी के संपर्क में आए बंदी और कर्मचारियों को क्वारंटीन किया गया है। जेल परिसर को लगातार सैनिटाइज कराया जा रहा है। - लव कुमार, डीआईजी, कारागार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें