फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांद्रा मुंबई से चलकर आज मैनपुरी पहुंचेगी इज्जनगर समर स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के लोगों के लिए खुश खबरी है, समर स्पेशल के रूप में जिले को एक और ट्रेन मिलने जा रही है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन संचालित होगी। मुंबई के बांद्रा से मैनपुरी होते हुए बरेली के इज्जतनगर के लिए यह पहली ट्रेन होगी। आज पहली बार बांद्रा से चलकर यह ट्रेन मैनपुरी पहुंचेगी।
विज्ञापन

शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेल मार्ग के विद्युतीकरण के बाद इस मार्ग पर ट्रेनों की संख्या बढ़ने लगी है। अभी मुंबई से बनारस के लिए साप्ताहिक ट्रेन शुरू हुई, अब रेलवे ने मुंबई के बांद्रा से बरेली के इज्जतनगर स्टेशन के लिए मैनपुरी-कासगंज होते हुए समर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। ट्रेन संख्या 09005 शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे बांद्रा टर्मिनल से रवाना हुई है। शनिवार की सुबह 9:30 बजे मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां से 9:32 बजे फर्रुखाबाद के लिए रवाना होगी।
कासगंज होते हुए शनिवार की शाम 15:55 बजे यह ट्रेन बरेली के इज्जतनगर स्टेशन पर पहुंचेगी। इज्जतनगर से ट्रेन संख्या 09006 शनिवार की रात आठ बजे बांद्रा के लिए रवाना होगी और रविवार की रात 2:15 बजे मैनपुरी पहुंचेगी। मैनपुरी से 2:20 बजे शिकोहाबाद के लिए रवानाहोगी। स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि ट्रेन सप्ताह में दो दिन जिले में शनिवार और सोमवार को पहुंचेगी। वापसी में रविवार और मंगलवार को लौटेगी। ट्रेन का संचालन फिलहाल 17 जून तक के लिए किया गया है।
विज्ञापन

---
जिले के लिए अच्छी बात है कि एक के बाद एक ट्रेन मिल रही हैं। बांद्रा इज्जतनगर एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन संचालित होगी। जो शनिवार और सोमवार को बांद्रा से मैनपुरी पहुंचेगी। वहीं वापसी में रविवार और मंगलवार को यहां से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन

एचएस मीणा, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें