फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए 30 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रवेश को लेकर राजकीय पॉलिटेक्निक छाछा के प्रधानाचार्य एनराम ने क्षेत्र के इंटर कॉलेजों का भ्रमण किया। पॉलिटेक्निक में प्रवेश को लेकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। छात्र-छात्राओं को बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 अप्रैल तक किया जा सकेगा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने शुक्रवार को भोगांव विकास खंड के रानी अबंतीबाई लोधी इंटर कॉलेज, नेशनल इंटर कॉलेज, राजकीय आश्रम पद्धति कॉलेज, बालाजी ग्लोबल एकेडमी, विमला देवी इंटर कॉलेज आलीपुरखेड़ा, कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज, संत विवेकानंद इंटर कॉलेज का भ्रमण किया। यहां छात्र-छात्राओं को राजकीय पॉलिटेक्निक में संचालित विभिन्न कोर्स के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर बिहारीलाल, अरुण कुमार, अखिलेश कुमार, दिवाकर नरौरिया, अनुजेश प्रभात, उपेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, अमित भारद्वाज, रौनक कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें