फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: आईटीआई के अनुदेशक पर रुपये मांगने का आरोप, प्रधानाचार्य करेंगे जांच

Fri, 02 Aug 2024 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आईटीआई के अनुदेशक पर रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में संयुक्त निदेशक ने प्रधानाचार्य को जांच सौंपी है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फिर विवादों में है। ट्रेड फिटर द्वितीय वर्ष के छात्र ने अनुदेशक अमर सिंह गुजेल पर रुपये मांगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि असमर्थता पर संस्थान से निकालने की धमकी दी गई है। लिखित शिकायत पर संयुक्त निदेशक ने जांच प्रधानाचार्य मान सिंह भारती को सौंपी है।
विज्ञापन


बल्केश्वर स्थित आईटीआई के छात्र विनय चौहान ने शपथपत्र पर शिकायती पत्र दिया है। बताया कि सत्र 2022 में उन्होंने प्रवेश के लिए आवेदन किया था। चौथी सूची में भी चयन न होने पर बहन दीपा चौहान के साथ अनुदेशक अमर सिंह गुजेल से मिले। प्रवेश दिलाने के लिए आग्रह किया। अमर सिंह ने 40 हजार रुपये में दो वर्षीय ट्रेड फिटर पाठ्यक्रम पूर्ण कराने और प्रमाणपत्र दिलाने का आश्वासन दिया। असमर्थता पर 36 हजार रुपये में तैयार हो गए। ब्याज पर रुपये लेकर अमर सिंह को दिए गए।

छात्र का कहना है कि 36 हजार की रसीद नहीं दी गई। कहा गया कि हम ऐसे कई छात्रों को कोर्स करा चुके हैं। पिछले दो महीने से शिक्षक परीक्षा और प्रैक्टिकल में शामिल करने के एवज में 8000 रुपये मांग रहे हैं। असमर्थता पर प्रवेश निरस्त करने की धमकी दी है।
विज्ञापन


शिकायत मिली, हो रही जांच
आगरा मंडल के आईटीआई संयुक्त निदेशक योगेंद्र सिंह ने बताया कि छात्र की शिकायत मिली है। जांच प्रधानाचार्य मान सिंह भारती को सौंप दी गई है। जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें