फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आईटीबीपी कर्मी की बदायूं में हुए सड़क हादसे में मौत

Wed, 29 Oct 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। कस्बा के गांव गोधना निवासी आईटीबीपी कर्मी की बदायूं में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मंगलवार को शिकोहाबाद स्थित घर से रोडवेज बस में बैठ कर ड्यूटी पर जा रहे थे, हादसे के बाद मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गोधना निवासी धर्मेंद्र कुमार भारत तिब्बत सीमा पुलिस आईटीबीपी में तैनात थे। करीब आठ साल से जनपद फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे थे। वर्तमान में उनकी तैनाती उत्तराखंड के लोहा घाट में थी। मंगलवार को वह शिकोहाबाद स्थित घर से रोडवेज बस में बैठ कर बदायूं जा रहे थे। बदायूं कछला घाट पर हुए सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर जब पैतृक गांव गोधना पहुंची तो चीख पुकार मच गई। आनन फानन परिजन शव लेने के लिए बदायूं के लिए रवाना हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार के तीन बच्चे दो बेटे व एक बेटी है। हादसे के बाद घर में मातम छाया है, बुधवार शाम तक शव गांव पहुंचने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें