फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एमजी रोड पर दो किमी की दूरी तय करने में लगा एक घंटा

विज्ञापन
एमजी रोड पर लगा जाम
विज्ञापन
आगरा। एमजी रोड पर सोमवार सुबह से ही जाम ने लोगों को परेशान किया। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के बाद हालत ज्यादा खराब हो गए। सेंट जोंस से राजामंडी की तरफ जाने वाले मार्ग पर आधा किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। यही हाल आगरा कालेज से नालबंद चाैराहे तक का भी रहा। नालबंद से सेंट जोंस की तरफ आने वाले मार्ग पर भी वाहन फंसे रहे। एक किलोमीटर की दूरी तय करने में वाहन चालकों को एक घंटे तक का समय लग रहा था।
विज्ञापन

मेट्रो का निर्माण कार्य एमजी रोड पर चल रहा है। दीवानी के पास एक लेन पर खुदाई के लिए बैरिकेडिंग कर दी गई है। इस कारण वाहनों को एक ही लेन से 20 फुट तक टर्न लेने के बाद निकाला जा रहा है। सोमवार सुबह 10 बजे से वाहनों की भीड़ अधिक रही क्योंकि आफिस और जरूरी काम से लोग घर से निकल रहे थे। हरीपर्वत चौराहे पर बैरिकेडिंग की वजह से जाम लग रहा था।
सेंट जोंस चाैराहे से लोहामंडी की तरफ जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया है। इस कारण वाहन टर्न नहीं ले पा रहे हैं। राजामंडी की तरफ जाने वाले वाहनों का दबाव बढ़ गया, यहां पर सोमवार होने की वजह से सड़क पर बाजार लगा हुआ था। दोपहर में बाजार में अधिक लोगों के आने से जाम लगने लगा। पुलिसकर्मी भी तैनात थे। सेंट जोंस से राजामंडी और नालबंद से राजामंडी तक वाहनों की लाइन लग गई। यही हाल नालबंद से सुभाष पार्क की तरफ जाने वाले मार्ग का भी रहा। रावली मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ से जाम लगा रहा। पुलिस कलेक्ट्रेट तिराहे पर वाहनों को रोककर निकाल रही थी। दोपहर करीब तीन बजे के बाद जाम से राहत मिल सकी।
विज्ञापन


एंबुलेंस भी बजाती रहीं सायरन
एमजी रोड से बड़ी संख्या में एंबुलेंस भी मरीजों को लेकर निकलती है। इमरजेंसी में अधिक मरीज बाहरी इलाकों से आते हैं। एंबुलेंस भी जाम फंस गई और सायरन बजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें