फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में रियल एस्टेट कंपनी पर आयकर की रेड, पांच ठिकानों पर चल रही जांच; 100 करोड़ की कर चोरी की आशंका

Tue, 17 Feb 2026 05:25 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

यूपी के आगरा जिले में एक रियल एस्टेट कंपनी पर आयकर विभाग की टीम ने सर्च की  कार्रवाई शुरू की है। कंपनी के पांच ठिकानों पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
Raid Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की रियल एस्टेट कंपनी अहिंसा बिल्डर्स के पांच ठिकानों पर मंगलवार को आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ दस्तक दी। 50 से ज्यादा अधिकारियों की टीमों ने फर्म के हाथरस रोड स्थित मुख्य कार्यालय, एत्मादपुर स्थित अहिंसा ग्रीन वैली टाउनशिप व अन्य ठिकानों पर सर्वे शुरू किया। सूत्रों के अनुसार विभाग को करीब 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कर चोरी की आशंका है।
विज्ञापन


दोपहर करीब 3 बजे से शुरू हुई कार्रवाई के दौरान कमला नगर निवासी रोहित जैन की फर्म अहिंसा बिल्डर्स के सभी व्यावसायिक परिसरों में टीमें एक साथ पहुंचीं। जब तक कंपनी के कर्मचारी और अधिकारी कुछ समझ पाते, आयकर अधिकारियों ने वहां मौजूद सभी लैपटॉप, कंप्यूटर, हार्डडिस्क व डाटा एंट्री के लिए उपयोग में लाए जाने वाले अन्य सभी तरह के उपकरण अपने कब्जे में ले लिए।

खरीद-बिक्री से जुड़े सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज को भी जब्त कर लिया गया। विभाग को संदेह है कि कंपनी ने पिछले वर्षों में महंगी संपत्तियों को सस्ती दिखाकर कर चोरी की है। देर रात तक कंपनी के सभी प्रमोटरों व कर्मचारियों से पूछताछ जारी रही। जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दस्तावेज की जांच के बाद कर चोरी सामने आ सकती है।
विज्ञापन


बाजार मूल्य से कम दिखाई रजिस्ट्री
सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में ही विभाग के अधिकारियों को कुछ ऐसे दस्तावेज हाथ लगे हैं, जिनसे महंगी संपत्तियों को बाजार मूल्य से काफी कम दिखाकर कर चोरी के संकेत मिले हैं। इसके अलावा खरीद-बिक्री के सौदों में भी अनियमितताएं पाई गई हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें