फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसबीटी पर गड्ढों में आपका स्वागत है...

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) पर यात्रियों को हर रोज पांच फीट तक के 35 गड्ढों से रोज गुजरना पड़ता है। अमर उजाला ने रविवार को आईएसबीटी के इन गड्ढों की पड़ताल की।
विज्ञापन

यात्रियों को बस अड्डे के भीतर जाने के लिए सबसे पहले मेन गेट पर पांच फुट व्यास के गड्ढे से होकर अंदर जाना पड़ता है, इसके बाद परिसर में पानी से भरे 22 गड्ढे यात्रियों का स्वागत करने को तैयार हैं। इनके अलावा परिसर के बाहर उसके आसपास 12 गड्ढे और हैं। यहां रोजाना करीब 10 हजार यात्रियों का आवागमन होता है, जोकि इन्हीं परेशानियों के बीच सफर करने को बसों में सवार होते हैं।
मंडल के सबसे बड़े बस अड्डे आईएसबीटी का पूरा परिसर ही गड्ढों में समा चुका है। बस अड्डे की सेकेंड एंट्री यानी आरटीओ की ओर स्थित गेट पर चार फुट का गड्ढा है, जिसमें पानी भरा हुआ है। परिसर में ही स्थित आगरा फोर्ट की कार्यशाला के गेट पर भी गड्ढे हैं।
विज्ञापन

रोजाना आती हैं 450 बसें
आईएसबीटी से प्रतिदिन करीब 450 बसों का आवागमन होता है। आगरा फोर्ट, ईदगाह डिपो, फाउंड्री नगर डिपो, ताज डिपो के अलावा मथुरा डिपो, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड की 450 बस सेवाओं का संचालन किया जाता है। इनमें वातानुकूलित पिंक बसें और स्कैनिया बसों में सफर करने वाले यात्री भी शामिल हैं।
नाम का इंटरस्टेट बस टर्मिनल और हाल यह
आईएसबीटी यानि इंटरस्टेट बस टर्मिनल, यहां प्रदेश के अलावा दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश की बसों का आवागमन होता है, लेकिन इसका हाल देहात के किसी बस अड्डे से भी खराब है। यहां आने वालीं ज्यादातर बाहरी राज्यों की बसें अंद गड्ढों के कारण बाहर टीपी नगर चौराहे से ही सवारियां भरती हैं। यहां पीने के पानी के लिए लगा आरओ प्लांट छह माह से बंद पड़ा है। बस स्टैंड परिसर में लगे 10 पंखे बंद पड़े हैं। बसों की टाइमिंग दर्शाने को लगाई गई एलईडी बंद पड़ी है। टॉयलेट जाने के लिए भी पैसे खर्च करने पड़ते हैं, क्योंकि सार्वजनिक टॉयलेट तक नहीं हैं। वाईफाई भी बंद हो गया। वातानुकूलित यात्री प्रतीक्षालय का ताला तभी खोला जाता है, जबकि यात्री स्टेशन प्रभारी से गुजारिश करते हैं।
आज से 45 दिन तक बिजलीघर की बसें भी आईएसबीटी से
बिजलीघर बस अड्डे से सोमवार से 45 दिन तक रोडवेज बसों का संचालन नहीं होगा। ऐसे में बिजलीघर से फिरोजाबाद, फतेहाबाद, शमसाबाद, छलेसर, कुबेरपुर, एटा, मैनपुरी को जाने वाली बसों का संचालन भी आईएसबीटी से होगा। रोडवेज प्रशासन ने इसके लिए पूछताछ केंद्र पर बैनर भी लगाया है।
गड्ढों को भरने के लिए पत्र लिखा
आईएसबीटी के अंदर और बाहर बारिश के कारण गड्ढे हो गए हैं। बाहर के दो गड्ढों को भरा गया है। बाकी के गड्ढों को भी जल्द भरा जाएगा। इसके लिए नगरायुक्त और एडीए को भी पत्र लिखा गया है। -जयकरन सिंह, एआरएम, आगरा फोर्ट डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें