फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: छत से गिरा राज मिस्त्री, पेट के आरपार हुई सरिया

Sat, 04 Aug 2018 12:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
घायल युवक के पेट में घुसी सरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
न्यू आगरा के दयालबाग स्थित रमा एन्क्लेव में निर्माणाधीन मकान की छत से राजमिस्त्री गिर गया। मकान के नीचे लगी सरिया उसके पेट में घुसकर आरपार हो गई। एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में आपरेशन के बाद सरिया को निकाला गया।
विज्ञापन

 
नगला बूढ़ी का रहने वाला कलुआ (28) पुत्र बहादुर सिंह आठ दिन से रमा एन्क्लेव में रविंद्र कुमार गर्ग के मकान में काम कर रहा है। शुक्रवार की दोपहर यह हादसा हो गया। 

छत से वो मकान के निचले हिस्से में गिरा और तकरीबन तीन फुट की सरिया उसके पेट में घुस गई। सरिया अपनी जगह से टूटने के बाद पेट में फंस गई थी।  
विज्ञापन

ऐसे हुआ हादसा

रविंद्र कुमार कलुआ को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे एसएन रेफर कर दिया। यहां आपरेशन के बाद सरिया को निकाल दिया गया। कलुआ की हालत में सुधार हो गया। 

ढाई घंटे तक लगी रही डाक्टरों की टीम 

राजमिस्त्री की जान बचाने के लिए सात डाक्टर की टीम ढाई घंटे तक लगी रही। इसमें सर्जरी विभाग के डाक्टर अंकुश गुप्ता, डा. अंकुर किशोर, डा. शशांक शर्मा, डा. प्रखर, एनस्थीसिया विभाग के डा. राजीव पुरी शामिल थे। 

डा. अंकुश गुप्ता का कहना था कि ऑपरेशन पूरी तरह से ठीक रहा। कलुआ के सभी अंग सुरक्षित हैं। संक्रमण से बचाने के लिए दवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें