आगरा। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का फैन पार्क एक बार फिर आगरा में सजेगा। क्रिकेट प्रेमी 23 और 24 मई को बड़ी स्क्रीन पर लाइव मैचों का आनंद ले सकेंगे। यह आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से किया जा रहा है।
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने बताया कि जिले को फैन पार्क की सूची में शामिल किया जाना गर्व की बात है। फैन पार्क में दर्शकों को स्टेडियम जैसा माहौल मिलेगा। यहां विशाल एलईडी स्क्रीन, उच्च गुणवत्ता वाले साउंड सिस्टम और मनोरंजन गतिविधियां होंगी। लोग बिना टिकट इस रोमांच को देख पाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन शहर में खेल संस्कृति को मजबूत करते हैं और युवाओं को क्रिकेट की ओर प्रेरित करते हैं।