फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अक्षत शर्मा के शतक से सोनेट क्रिकेट अकादमी की शानदार जीत

Fri, 10 Apr 2026 03:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच अक्षत
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा सब्जी मंडी रोड स्थित सोनेट मैदान पर बृहस्पतिवार को गुरुकुल बॉयज को हराकर सोनेट क्रिकेट अकादमी ने शानदार जीत दर्ज की। अक्षत शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आर्यन बघेल ने प्रदान किया।
विज्ञापन

गुरुकुल बॉयज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। सोनेट क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट पर 378 रन बनाए। अक्षत शर्मा ने शानदार 112 रनों की पारी खेली, जबकि युवराज भदौरिया ने 74 रन बनाए। अनिकेत ने 3 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुकुल बॉयज की टीम 115 रनों पर सिमट गई। देवेश ने सर्वाधिक 46 रन का योगदान दिया। अभय पटेल ने 3 विकेट झटके। मैच के दौरान नरेंद्र शर्मा, अर्पित गौतम और गगन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें