फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फोन यूजर्स सावधान... रिपेयरिंग के दौरान मोबाइल हुआ ब्लास्ट; बाल-बाल बचा युवक

Sun, 07 Jan 2024 06:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के पिनाहट कस्बा में रिपेयरिंग के दौरान आईफोन में ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद तेज आग उठी, जिसमें दुकानदार बाल बाल बचा।

 
विज्ञापन
आईफोन में हुआ ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पिनाहट में रिपेयरिंग के दौरान एक आईफोन धमाके के साथ फट गया। आईफोन में हुए ब्लास्ट के दौरान निकली चिंगारी में झुलसने से दुकानदार बाल-बाल बच गया। उसने बताया कि एक ग्राहक आईफोन को रिपेयरिंग के लिए देकर गया था। 
विज्ञापन


कस्बा स्थित नंदगंवां तिराहे पर अंकुश मोबाइल सेंटर में रविवार शाम करीब 3:00 बजे अंकुश शर्मा मोबाइलों की रिपेयरिंग कर रहा था। एक ग्राहक द्वारा एप्पल आईफोन को सही करने के लिए दिया गया था। 

अंकुश ने बताया कि दूसरा फोन देख रहा था, तभी टेबल पर रखे आईफोन में आग की लपटों के साथ तेज ब्लास्ट हो गया, जिससे अंकुश ने खुद को जैसे तैसे बचाया। ब्लास्ट की आवाज सुनकर मौके पर आस पड़ोस के दुकानदारों के अलावा अन्य लोगों की भारी भीड़ पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें