कुरावली। तहसीलदार और ईओ ने अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वालों के चालान काटे। बुधवार को तहसीलदार अभय राज पांडेय ने ईओ नगर पंचायत कल्पना बाजपेई के साथ जीटी रोड पर अतिक्रमण कर सब्जी मंडी लगाए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।
अतिक्रमण को बढ़ावा देने वाले सात आढ़तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 3500 रुपये का समन शुल्क वसूला। चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोनों ही अधिकारियों ने बाजार का भी भ्रमण किया। इस दौरान व्यापारियों से हद से अधिक दुकानें न लगाने की बात कही। कहा कि सड़क व फुटपाथ पर अनाधिकृत कब्जा न करें। जो लोग चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरेंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए विवश होना पडे़गा। संवाद