फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: नवजातों की मौत के मामले में अस्पताल पर कार्रवाई की तैयारी, एएस हॉस्पिटल की जांच पूरी

Tue, 26 Dec 2023 02:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में अस्पताल में नवजातों की मौत के मामले में अब कार्रवाई की तैयारी है। एएस हॉस्पिटल की जांच पूरी हो गई है। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज-एक स्थित एएस चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में दो नवजातों की मौत के मामले की जांच पूरी हो गई है। स्वास्थ्य विभाग इसमें एफआईआर कराएगा। सीएमओ ने इसकी रिपोर्ट तैयार करा ली है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सहपऊ निवासी अतुल कुमार ने 108 सरकारी एंबुलेंस चालक पर कमीशन के लिए इमरजेंसी से एएस चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में भर्ती कराने और यहां मौत होने और बरहन निवासी के किशन पाल ने रुपयों के लिए नवजात को 11 दिनों तक वेंटिलेटर पर रखने की शिकायत की थी। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट तैयार हो गई है। एफआईआर कराई जाएगी। अस्पताल में मरीज भर्ती पर रोक लगी हुई है।

रॉयल हॉस्पिटल: आशाओं पर भी होगा केस

ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज-दो स्थित रॉयल हॉस्पिटल में कमीशन के लिए आशाओं को उपहार मामले में 11 आशाएं चिह्नित हुई थीं। इनके खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। साथ ही सेवाएं भी समाप्त होंगी। इसमें इलाज करने वाले सरकारी चिकित्सक पर एफआईआर करा चुके हैं। अस्पताल का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें