फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसएन मेडिकल कॉलेज में बालिका से छेड़छाड़ का मामला, जांच अधूरी... पीड़िता इमरजेंसी से हुई डिस्चार्ज

Thu, 19 Sep 2024 10:59 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज में बालिका से छेड़छाड़ का मामले में जांच अभी अधूरी है। पीड़िता इमरजेंसी से डिस्चार्ज कर दी गई है। 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में बालिका से छेड़छाड़ की जांच कर रही जेंडर हैरेसमेंट कमेटी और अनुशासनात्मक कमेटी की जांच सप्ताह भर में भी पूरी नहीं हो पाई है। कमेटी ने जांच में कई और बिंदु शामिल किए हैं। हैं। इधर, इमरजेंसी में उपचाराधीन बालिका डिस्चार्ज हो गई है।

विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इलाज के बाद 11 साल की बालिका की हालत ठीक होने पर उसे इमरजेंसी से डिस्चार्ज कर दिया है। आरोपों की जांच करने के लिए जेंडर हैरेसमेंट कमेटी और अनुशासनात्मक कमेटी की लगभग जांच पूरी हो गई है। 

चिकित्सकीय स्टाफ और मरीज-तीमारदारों के बयान दर्ज कर लिए हैं। जांच में कुछ बिंदु और बढ़ाए गए हैं। इन पर भी जांच करने के लिए कमेटी को निर्देशित किया है। बृहस्पतिवार को जांच रिपोर्ट पूरी होने की उम्मीद है। इसके आधार पर स्टाफ पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


दरअसल, बाल रोग विभाग में भर्ती 11 साल की बालिका ने जूनियर डॉ. दिलशाद हुसैन पर 10 सितंबर की रात को जांच के नाम पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। यह बरेली के रहने वाले हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने आरोपी जेल भेज दिया। इस मामले की जांच के लिए एसएन प्रशासन ने समितियां गठित की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें