फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पर्यटक केंद्र में टपका पानी... तो शौचालय की गिरी छत, पर्यटक न होने से हादसा टला

Thu, 19 Sep 2024 10:28 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में शिल्पग्राम स्थित पर्यटक केंद्र में बारिश का पानी टपकता रहा। वहीं शौचालय की छत गिर गई। पर्यटक न होने से हादसा टल गया। 
विज्ञापन
पर्यटक केंद्र में टपका पानी... तो शौचालय की गिरी छत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल पूर्वी गेट स्थित शिल्पग्राम में बुधवार को शौचालय की छत गिर पड़ी। गनीमत रही कोई पर्यटक शौचालय में नहीं था। वरना, सिर में चोट लग सकती थी। वहीं पर्यटन केंद्र में पानी टपकता रहा।  

विज्ञापन

शिल्पग्राम में छह माह पहले 9.20 लाख की लागत से बने पर्यटक सुविधा केंद्र की छत से दिनभर पानी टपकता रहा। शिल्पग्राम में रोज हजारों पर्यटक आते हैं। गाइड व अन्य सुविधा केंद्र बने हुए हैं। 9.20 लाख से मार्च में एडीए ने एक पर्यटक सुविधा केंद्र बनाया था। 

मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने फीता काटा था। छह माह में दूसरी बार सुविधा केंद्र की छत क्षतिग्रस्त हो गई। दिनभर पानी टपकता रहा। कोई पर्यटक नहीं आया। वहीं, पर्यटकों के लिए बने शौचालय की छत गिर पड़ी। बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें