फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भर्ती करने में देरी क्यों? एसएन में प्रसूता की मौत पर जांच शुरू, तीन सदस्यीय टीम ने तलब की रिपोर्ट

Mon, 05 Oct 2026 12:08 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती में देरी के आरोपों के बीच प्रसूता की मौत के मामले की जांच शुरू हो गई है और तीन सदस्यीय समिति ने संबंधित विभागों से रिपोर्ट मांगी है। इमरजेंसी और स्त्री रोग विभाग के प्रभारियों के साथ चिकित्सकीय स्टाफ और पीड़ित पक्ष के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती में देरी होने पर प्रसूता की मौत के मामले की जांच शुरू हो गई है। तीन सदस्यीय समिति ने इमरजेंसी और स्त्री रोग विभाग के प्रभारियों से रिपोर्ट मांगी है। चिकित्सकीय स्टाफ और पीड़ित के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को तांतपुर निवासी विजय कुमारी करीब तीन घंटे तक एंबुलेंस में तड़पती रही थीं। परिजन गौरव ने भर्ती नहीं करने का आरोप लगाते हुए इमरजेंसी और स्त्री रोग विभाग में चक्कर लगवाने की बात कही थी। पुलिस और सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद मरीज को भर्ती किया गया था। कुछ घंटे बाद ही महिला की मौत हो गई थी।
इस मामले में कॉलेज प्रशासन ने डॉ. टीपी सिंह, डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह और डॉ. रेनू अग्रवाल को जांच सौंपी है।

टीम ने दोनों विभागों के प्रभारियों से मरीज के आने के समय, उपचार देने और देरी से भर्ती के आरोपों के बारे में रिपोर्ट मांगी है। पीड़ित से भी बात की है। उन्हें भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जाएगा। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें