कैबिनेट मंत्री के पीआरओ व विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल एजेंट-1 ओम प्रताप सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर दावा किया कि विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के पहले ही दिन 17 बूथों पर बीएलओ नहीं पहुंचे। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के आगरा पहुंचने से पहले ही प्रशासनिक कदमताल तेज हो गई है। बैठक की तैयारियों से इतर निर्वाचन विभाग ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के गायब रहने की जांच शुरू कर दी है। कैबिनेट मंत्री व दक्षिण सीट से विधायक योगेंद्र उपाध्याय के पीआरओ व बूथ लेवल एजेंट बीएलए-1 ओम प्रताप सिंह की शिकायत पर सभी बीएलओ से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
एडीएम सिटी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि शिकायत प्राप्त नहीं हुई है लेकिन समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर के आधार पर सभी बीएलओ से जवाब मांगा जा रहा है। इसी के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान के दौरान हर बीएलओ का रहना आवश्यक है ताकि मतदाता सूची के संबंध में आने वाली किसी भी आपत्ति व नए मतदाता अथवा संशोधन के फॉर्म को प्राप्त कर उसके अनुसार आगे कार्रवाई की जा सके।
बता दें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मतदाता सूची से नाम कटने के आरोप के बाद अब उनकी कैबिनेट के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के खेमे ने वोट जोड़ने की प्रक्रिया में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से शिकायत की है। मंत्री के पीआरओ व विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल एजेंट-1 ओम प्रताप सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर दावा किया है कि विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के पहले ही दिन 17 बूथों पर बीएलओ नहीं पहुंचे। उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग की थी।