फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पर्यटकों के लिए जल्द बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्ट्रीट कैफे, नाै साल बाद होगी भूमि की अदला-बदली

Sun, 03 Aug 2025 12:06 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में स्ट्रीट कैफे प्रोजेक्ट वर्ष 2016 से चल रहा है। बजट नहीं मिलने और जमीन पर आपत्ति के बाद ये प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया था। लेकिन अब फिर इस पर विभाग अलर्ट हुए हैं। ऐसे में इस पर जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
आगरा विकास प्राधिकरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्ट्रीट कैफे के लिए भूमि विनिमय होगा। रक्षा संपदा की भूमि से राजकीय आस्थान की जमीन को बदला जाएगा। नौ साल से पर्यटक स्ट्रीट कैफे की बाट जोह रहे हैं। 2017 में सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद से स्ट्रीट कैफे का ख्वाब अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2016 में 35 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्ट्रीट कैफे का शिलान्यास किया था। पीएसी मैदान स्थित 7120 वर्ग मीटर भूमि पर इसका निर्माण शुरू हुआ। 20 फीसदी काम होने के बाद 2017 में सत्ता बदली। तभी से स्ट्रीट कैफे के लिए बजट नहीं मिला। इधर, जिस भूमि पर कैफे का निर्माण होना था, उसे लेकर रक्षा संपदा विभाग ने आपत्ति जताई थी।

मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने स्ट्रीट कैफे के निर्माण के लिए नए सिरे से कवायद शुरू की है। उन्होंने आगरा विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन को रक्षा संपदा विभाग के साथ समन्वय कर भूमि की विनिमय प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया है। इस कैफे के निर्माण से आगरा आने वाले पर्यटक अपने परिवार के साथ सुकून के कुछ और पल गुजार सकेंगे।
विज्ञापन


पीएसी मैदान में बना मेट्रो डिपो
पीएसी मैदान के पास रक्षा संपदा की भूमि थी। रक्षा भूमि सर्वे नंबर 454 में शामिल 0.48 हेक्टेयर भूमि पर स्ट्रीट कैफे का ढांचा खड़ा था। जिस पर रक्षा संपदा ने आपत्ति जताई। इसके बाद कैफे का निर्माण बंद हो गया। पिछले पांच साल से कैफे का निर्माण बंद है। अब भूमि विनिमय के बाद इसके दोबारा शुरू होने की उम्मीद जागी है। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली का कहना है कि भूमि विनिमय के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें