फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मीट एट आगरा' का आगाज, ताजनगरी में जुटे 10 देशों की 150 कंपनियों के प्रतिनिधि

Fri, 08 Nov 2019 02:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मीट एट आगरा की हुई शुरुआत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया के शीर्ष 100 मेलों में शुमार इंटरनेशनल लेदर, फुटवियर, कंपोनेंट फेयर 'मीट एट आगरा' के 13वें संस्करण का आगाज शुक्रवार से हो रहा है। सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर में तीन दिवसीय मेले में 10 देशों की 150 कंपनियों के 225 से ज्यादा दुकानें लगाई गई हैं, जिनमें नई तकनीक की मशीनरी और उत्पाद रखे गए हैं।
विज्ञापन


आगरा फुटवियर मैन्यूफैक्चरर्स एक्सपोर्टर्स चैंबर (एफमेक) द्वारा आयोजित इंटरनेशन फेयर मीट एट आगरा का उद्घाटन केंद्रीय कौशल विकास मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे, उत्तर प्रदेश के श्रम एवं रोजगार मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोटर्स (सीएलई) के चेयरमैन पीआर अकील अहमद ने किया। 

10 देशों की जूता कंपनियां ले रहीं हिस्सा


एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने बताया कि देश से चेन्नई, कोलकाता, लुधियाना, जालंधर, दिल्ली, नोएडा, कानपुर, मुंबई की कंपनियां और दुनिया से चीन, ब्राजील, अर्जेंटीना, जर्मनी, ताइवान, इटली, स्पेन, हांगकांग समेत 10 देशों की जूता कंपनियां भागीदारी कर रहीं हैं। इन सभी के स्टॉल तैयार हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संयोजक कैप्टन एएस राना ने बताया कि छह हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में 225 स्टॉलों पर अत्याधुनिक तकनीक की मशीनरी, रॉ मैटेरियल प्रदर्शित किया जाएगा। कई सालों से फेयर में आ रहे विदेशी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी विचार साझा किए। इस दौरान अभय गुप्ता, ललित अरोड़ा, एसके जैन, भरत सिंह, अपूर्वा आदि मौजूद रहे।

55 से 225 स्टॉल तक पहुंचा मीट एट आगरा

एफमेक उपाध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने बताया कि 2007 में मीट एट आगरा के पहले संस्करण में 55 स्टॉल से शुरुआत की गई, जो अब 13वें संस्करण में 225 तक पहुंच गईं। 150 करोड़ के व्यापार से बढ़कर 1500 करोड़ के कारोबार की नींव इससे तैयार होने लगी है। पांच हजार से ज्यादा बिजनेस विजिटर्स भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें