फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मीट एट आगरा' में शामिल होंगी 10 देशों की 150 कंपनियां, तैयार होगी 5000 करोड़ के निर्यात की नींव

Sat, 02 Nov 2019 12:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मीट एट आगरा कार्यक्रम की जानकारी देते पूरन डावर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजनगरी में 8 से 10 नवंबर तक आगरा ट्रेड सेंटर सींगना में इंटरनेशनल लेदर, फुटवियर फेयर मीट एट आगरा का 13वां संस्करण आयोजित किया जाएगा। इसमें चीन, इटली, जर्मनी, स्पेन, ब्राजील, ताइवान, हांगकांग समेत 10 देशों की 150 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। 220 स्टॉल इस फेयर में लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन


आयोजक आगरा फुटवियर मैन्यूफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर के मुताबिक दुनिया के टॉप 100 फेयर में आगरा का यह फेयर 89वें नंबर पर आ गया है। इस फेयर के जरिए पांच हजार करोड़ रुपये के फुटवियर निर्यात की नींव रखे जाने का दावा है।
 
पाकिस्तानी कारोबारियों को नहीं बुलाया

मीट एट आगरा के कई संस्करणों में आ चुके पाकिस्तानी लेदर कारोबारियों को एफमेक ने इस बार नहीं बुलाया। दोनों देशों के बीच तनाव के मद्देनजर पाकिस्तानी कंपनियों को आमंत्रित नहीं किया गया। 
विज्ञापन
Trending Videos

फेयर के आमंत्रण पत्र का विमोचन करने के बाद एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने बताया कि दुनिया के 10 देशों की 150 कंपनियों के 225 स्टॉल पर लेदर, फुटवियर, रॉ मैटेरियल, मशीनरी, टेक्नोलोजी, पैकिंग समेत अन्य उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। 

आठ नवंबर को केंद्रीय कौशल विकास मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय सुबह 11:30 बजे उद्घाटन करेंगे। इसमें सीएलई चेयरमैन पीआर अकील अहमद, प्रदेश के एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, श्रम एवं रोजगार मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह, सांसद और मेयर शामिल होंगे।

अमेरिका-चीन ट्रेड वार पर पैनल चर्चा

महासचिव राजीव वासन ने बताया कि नौ नवंबर को सुबह 11 बजे से अमेरिका-चीन ट्रेड वार, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, ओडीओपी, एक्सपोर्ट ग्रोथ जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश, एमएसएमई प्रमुख सचिव नवनीत सहगल, डीआईपीपी के संयुक्त सचिव अनिल अग्रवाल इस दौरान चर्चा में शामिल होंगे। 
विज्ञापन

500 कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रमाणपत्र

एफमेक उपाध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने बताया कि तीनों दिन प्रदर्शनी सुबह 10 से शाम छह बजे तक लगी रहेगी। आखिरी दिन 10 नवंबर को शाम चार बजे सबसे बेहतर प्रस्तुतिकर्ता को पुरस्कार दिया जाएगा। 

पहली बार लेदर सेक्टर स्किल काउंसिल द्वारा प्रशिक्षित किए गए 500 कर्मचारियों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। 10 मोचियों को टूल किट और छतरी दी जाएगी। इसमें शू क्लीनिक मॉडल भी तैयार किया जाएगा।

मीट एट आगरा में आकर सीखेंगे विद्यार्थी

एफमेक के ललित अरोरा ने बताया कि फेयर में फुटवियर और मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के छात्र भी बुलाए गए हैं। दयालबाग एजूकेशनल इंस्टीट्यूट, सेंट्रल फुटवियर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, एफडीडीआई, एनआईएफडी, हिंदुस्तान, आनंद इंजीनियरिंग और उत्तम इंस्टीट्यूट के छात्र नौ नवंबर को तकनीकी सत्र में शामिल होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें