फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अंतरराष्ट्रीय बोकिया खिलाड़ी जतिन का जोरदार स्वागत

विज्ञापन
​खिलाड़ी का स्वागत करते लोग
विज्ञापन
आगरा। ताजनगरी के अंतरराष्ट्रीय बोकिया खिलाड़ी जतिन कुमार कुशवाह ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए यूपी को दो स्वर्ण पदक दिलवाए। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित दसवीं बोकिया नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने शहर और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
विज्ञापन


बोकिया स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में हाल ही में हुई प्रतियोगिता में देश के 22 राज्यों के 127 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें कमला नगर निवासी उद्यमी एवं अंतरराष्ट्रीय बोकिया खिलाड़ी जतिन कुमार कुशवाह ने सीनियर वर्ग की बीसी-4 कैटेगरी में एकल और युगल दोनों प्रतिस्पर्धाओं में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। जतिन ने टूर्नामेंट में खेले गए सभी 14 मुकाबले जीते। युगल प्रतिस्पर्धा में उनके साथ हरियाणा की पूजा गुप्ता ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

मंगलवार को आगरा लौटने पर जतिन कुमार कुशवाह का खेलप्रेमियों, मित्रों और परिजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके पिता तीरथ सिंह कुशवाह, राजेश शर्मा, राम कुशवाह, अमित वर्मा, विनोद, महेश कुशवाह, अंकित महाजन, अशोक कुशवाह, राजकुमार कुशवाह, अनिल कुशवाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें