समय से पहले स्कूल बंद होने के फोटो वायरल: खजुआपुरा का प्राथमिक विद्यालय
बाह। समय से पहले ही परिषदीय स्कूलों पर ताला लटकने का मामला सामने आया है। विकास खंड बाह के खजुआपुरा गांव के प्राथमिक विद्यालय पर दोपहर 2.40 बजे ताला लटका होने एवं चमरौआ गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर 2:50 बजे ताला लटका होने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। तस्वीरों के वायरल होने के बारे में खंड शिक्षा अधिकारी अमरनाथ ने बताया कि जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्यवाही होगी।