फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरलॉकिंग के नीच नहीं बिछी थी गिट्टियां, गुणवत्ता मिली खराबे

विज्ञापन
कासगंज के पचगईं ग्राम में प्राथमिक विद्यालय के फर्श की इंटरलॉकिंग उखड़वाकर गुणवत्ता परखते उपजि? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। उपजिलाधिकारी सदर ललित कुमार ने प्राथमिक तथा जूनियर विद्यालयों में कायाकल्प योजना के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इंटरलॉकिंग कार्य की गुणवत्ता खराब मिलने और शौचालयों में पानी की व्यवस्था दुरुस्त न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय पचगईं परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य कराया गया है। इसकी ईंट उखड़वाकर देखा तो नीचे गिट्टी बिछी हुई नहीं मिली। फर्श की गुणवत्ता खराब थी। शौचालयों में पानी की व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है। प्राथमिक विद्यालय नगला मोती में भी इंटरलॉकिंग की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं मिली।
कमरों की दीवारों को ठीक नहीं कराया गया था। ग्राम सचिव को सभी प्रपत्र पूरे किए जाने को निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम सचिवों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों को गुणवत्ता पूर्व किया जाए। जो कमियां हैं उन्हें सही कराएं। शासन के धन का दुरुपयोग न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें