फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अनुसूचित जाति का हित सपा में सुरक्षित

Wed, 31 Jan 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुसूचित जाति का हित सपा में सुरक्षित
विज्ञापन

पार्टी की बैठक में मऊ के सपा विधायक बोले, चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर सपा अनुसूचित प्रकोष्ठ, बाबा साहिब वाहिनी, मजदूर सभा की बैठक बुधवार को हुई। मऊ के सपा विधायक राजेंद्र सिंह गौतम ने कहा कि अनुसूचित जाति का हित सपा में ही सुरक्षित है। अनुसूचित समाज के लोग एकजुट होकर सपा को मजबूत करने का काम करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा ने पीडीए यात्रा के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को सपा का एजेंडा बताया है। लोकसभा चुनाव की सपा ने तैयारी कर ली है। सबसे पहले अपने प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी है। कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटें। लोकसभा चुनाव देश की दिशा बदलेगा। सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने कहा कि लोग भाजपा सरकार से तंग आ चुके हैं। महंगाई, बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। महिला अपराधों पर रोक नहीं लग पा रही है। सपा ही अनुसूचित जाति के लोगों की हितैषी है। विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया, पूर्व विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव, आकाश बेदी, अशोक जाटव, राजेश कठेरिया, राम नरायन बाथम, विद्याराम मुनीम, सत्यम कठेरिया, सुऐब वारसी, सुनील गौतम, हृदेश वाल्मीकि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें