फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिसंबर से निरस्त रहेंगी इंटरसिटी: रेलवे ने कोहरे के कारण लिया फैसला, पैसेंजर ट्रेनें भी हो सकती हैं निरस्त

Mon, 29 Nov 2021 09:42 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

रेलवे ने कोहरे के कारण आगरा मंडल की दो इंटरसिटी ट्रेनों को एक दिसंबर से तीन माह तक बंद करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही पैसेंजर ट्रेनों पर भी असर पड़ सकता है। 
विज्ञापन
आगरा कैंट-लखनऊ इंटरसिटी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे के कारण एक दिसंबर से आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी, आगरा फोर्ट लखनऊ इंटरसिटी निरस्त हो जाएंगी। 15 दिसंबर के बाद आगरा रेल मंडल की दैनिक पैसेंजर और कुछ साप्ताहिक ट्रेनों का निरस्तीकरण भी हो सकता है। 
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे ने कोहरे का सीजन शुरू होते ही तैयारी शुरू कर दी हैं। ट्रेनों के लोको पायलटों को फोग सेफ डिवाइस दी जा रही हैं। हालांकि अभी तक तड़के और देर रात को ही धुंध नजर आ रही है, लेकिन तापमान में गिरावट के साथ ही कोहरे का प्रकोप बढ़ जाएगा। 
ऐसे में रेलवे ने आगरा मंडल की दो इंटरसिटी ट्रेनों को एक दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त करने की घोषणा पूर्व में ही कर दी थी। इसके साथ ही अन्य पैसेंजर ट्रेनें भी इसमें शामिल हो सकती हैं। 
विज्ञापन

आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि कोहरे के सीजन की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। आगरा रेल मंडल में रनिंग स्टाफ को लगातार प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

आगरा कैंट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
कैंट स्टेशन पर यात्री 17 दिन और होंगे परेशान
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कोटा स्टोन के स्थान पर ग्रेनाइट के पत्थर बिछाने का काम चल रहा है। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आने वाली गाड़ियों के ठहराव पर यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर काम की वजह से परेशानी उठानी पड़ रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि 15 दिसंबर तक कार्य पूरा हो जाएगा। 

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण कार्यों में अब प्लेटफॉर्म के टाइलों को बदले जा रहे हैं। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर अभी तक कोटा स्टोन लगा हुआ था। अब इसे बदलकर ग्रेनाइट के पत्थर लगाए जाने का काम एक सप्ताह से चल रहा है। 

पत्थरों को तराशने के बाद ही प्लेटफॉर्म के अंदर लाया जा रहा है, ताकि पत्थर की कटिंग से धूल नहीं उड़े, लेकिन यात्रियों को ट्रेनों के ठहराव के वक्त चढ़ने उतरने में परेशानी हो रही है। दिल्ली के रोहित सिंह ने कहा कि प्लेटफॉर्म पर खड़े होने के लिए भी जगह नहीं बची है। मथुरा के विपिन ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर काम चल रहा है जिससे उन्हें ट्रेन से उतरने में परेशानी हुई। 

इस संबंध में आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रेनाइट बिछाने का काम 15 दिसंबर तक खत्म कर दिया जाएगा। यह कार्य प्लेटफार्म नंबर एक पर ही झांसी एंड तक किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें