'हो चुका है भुगतान, गलत तरीके से सील किया'
यूनिवर्सल सोम्पो के शाखा प्रबंधक आधार श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी द्वारा बकाया का भुगतान किया जा चुका है। कोर्ट ने दो रिकवरी भी वापस कर ली है। प्रशासनिक टीम को कार्रवाई के दौरान दस्तावेज दिखाए गए थे। टीम ने गलत तरीके से दफ्तर को सील किया है। इस संबंध में बुधवार को एसडीएम से मिला जाएगा। उनके सामने दस्तावेज प्रस्तुत किए जाएंगे।
रेरा के बकायेदारों की बारी
तीन दिसंबर को तहसील प्रशासन ने 7 बिल्डर, एक शीतग्रह व एक बीमा कंपनी सहित 11 संपत्तियों के खिलाफ 6.18 करोड़ रुपये की वसूली के लिए कुर्की आदेश जारी किए थे। रामरघु बिल्डवेल की एक और निखिल होम एसोसिएशन की तीन संपत्तियां जब्त होंगी। दोनों बिल्डर भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) का 4.47 करोड़ रुपये बकाया है। एसडीएम लक्ष्मी एन ने बताया कि रेरा के बकायेदारों की संपत्तियां जब्त की गई हैं। संपत्तियों को सील किया जाएगा।
पैसा जमा कराने पहुंचे स्टांप बकायेदार
प्रशासन की कार्रवाई से बकायेदारों में अफरातफरी मच गई है। स्टांप कमी के पांच बकायेदार की संपत्तियां कुर्क हो चुकी है। मंगलवार को दो बकायेदारों ने आंशिक धनराशि जमा कराई है। एसडीएम का कहना है कि बकाया चुकाने पर संपत्तियां सील नहीं की जाएगी।