नवीन विद्यालय में अनुबंध के लिए अनुदेशक 6 फरवरी तक करें आवेदन
- दूसरे चरण के लिए आज से रिक्त पदों के सापेक्ष आवेदन होंगे शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात अनुदेशकों को जनपद के अंदर रिक्त चल रहे अनुदेशक पद के लिए अनुबंध का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। अनुदेशकों के रिक्त पदों पर अनुबंध के लिए विभाग ने 100 से अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों की सूची का ऑनलाइन प्रदर्शन कर दिया है। अनुदेशकों से 6 फरवरी तक आवेदन मांगे गए हैं।
बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि 100 से अधिक छात्र नामांकन वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय जहां पूर्व में अनुदेशकों की तैनाती रही है उनसे रिक्त पदों के सापेक्ष अनुबंध के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 30 जनवरी से छह फरवरी तक अनुदेशक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अधिकतम पांच विद्यालयों का ही विकल्प दिया जा सकेगा। 7 फरवरी से 9 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदनों को खंड शिक्षाधिकारी अग्रसारित करेंगे। 8 फरवरी से बीएसए खंड शिक्षाधिकारी द्वारा सत्यापित कर अग्रसारित किए गए आवेदनों को पोर्टल पर सबमिट करेंगी। 1 जून तक नवीन विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया बेसिक शिक्षा विभाग को पूरी करनी होगी।