फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेका पर निरीक्षण कर दी हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव/किशनी। शराब के ठेके खुलने के बाद शौकीनों की भीड़ नजर आने लगी है। ऐसे में व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार को थाना प्रभारी भोगांव विजय गौतम ने क्षेत्र स्थित शराब के ठेकों का निरीक्षण किया। संचालकों को हिदायत दी कि सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाए। यदि अधिक दाम पर बिक्री किए जाने की सूचना मिली तो कार्रवाई की जाएगी। सेल्समैन से कहा कि कोविड 19 के तहत जारी निर्देशों का पालन करें। स्वयं मास्क लगाकर रहें व उसी ग्राहक को बिक्री करें जो मास्क लगाए हुए हो। किशनी थाना क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक ने शराब ठेकों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कुछ ठेकों पर खरीदारों की भीड़ नजर आई, लेकिन पुलिस वाहन आता देख लोग भाग गए। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने ठेका संचालकों से कहा कि निर्धारित समय पर ही ठेका खोले और बंद करें। किसी भी तरह की काला बाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक दन्नाहार ओमहरि बाजेपई, प्रभारी निरीक्षक बेवर जसवीर सिंह सिरोही, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक रुपये वसूलने का आरोप
ज्योंती। कस्बा में भी बुधवार को शराब के ठेके खुल गए। इस बीच ठेके पर पहुंचे लोगों ने क्वार्टर, हॉफ पर प्रिंट रेट से दस रुपये अधिक लेने का आरोप लगाया। इस बीच कुछ लोगों ने विरोध भी दर्ज कराया। हालांकि सेल्समैन का कहना था कि शराब निर्धारित रेट पर ही बेची जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें