फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शहरी क्षेत्र में 30 वाटर कूलर लगाए

Mon, 12 Jun 2023 09:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में 30 वाटर कूलर लगाए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। गर्मी में राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका ने पहल की है। शहरी क्षेत्र में 30 वाटर कूलर लगाकर उनको चालू करा दिया है। पानी की मांग को ध्यान में रखकर वाटर कूलर लगाने के लिए नगर पालिका ने शहरी क्षेत्र में स्थान चिन्हित कराए थे।
गर्मी में ठंडे पानी की मांग बढ़ जाती है। शहरी क्षेत्र में राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए पालिका बोर्ड की पहली बैठक में ही निर्णय लिया गया था। शहरी क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ठंडे पानी की आपूर्ति कराने के लिए नगर पालिका ने जलकल विभाग की मदद से स्थान चिन्हित कराए थे। स्थान चिन्हित होने के बाद नगर पालिका ने चिन्हित किए गए 30 स्थानों पर वाटर कूलर लगवाने की पहल शुरू की। रविवार की शाम को सभी स्थानों पर वाटर कूलर की फिटिंग कराने के बाद उनसे ठंडे पानी की आपूर्ति चालू करा दी गई है। शहर में रोडवेज बस स्टैंड, आर्य समाज मंदिर, चांदेश्वर मंदिर, भीमसेन मंदिर, शीतला मंदिर, शिव मंदिर खरपरी, पवनसुत मंदिर करहल रोड सहित 30 स्थानों पर लगाए गए वाटर कूलरों से ठंडे पानी की आपूर्ति चालू करा दी गई है।
विज्ञापन


पुराने वाटर कूलर खराब
शहर में ठंडे पानी की आपूर्ति के लिए पूर्व में लगाए गए कई वाटर कूलर खराब हैं। हैंडपंप भी खराब हैं। नगर पालिका द्वारा उनको सही कराने के लिए कोई ठोस पहल भी नहीं की गई है।
विज्ञापन


शहर में पूर्व में लगाए गए वाटर कूलर तथा हैंडपंपों की रिपोर्ट मांगी गई है। कितने खराब हैं। कितने चालू हैं। जो खराब हैंं उनका कारण क्या है। रिपोर्ट मिलने के बाद उनको भी सही कराकर चालू कराया जाएगा।
- संगीता गुप्ता, चेयरमैन नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें