झोलाछाप के यहां गर्भपात का वीडियो वायरल
क्षेत्रीय चिकित्साधीक्षक ने जानकारी उच्चाधिकारियों को भेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरनाहल। क्षेत्र में एक झोलाछाप के यहां गर्भपात का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में एक महिला प्रसूता का गर्भपात करा रही है। मामले को लेकर क्षेत्रीय चिकित्साधीक्षक ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी है।
सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक महिला टेबल पर लेटी महिला को गर्भपात कराती हुई नजर आ रही है। हालांकि महिला गर्भपात कर रही है या फिर कुछ और यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। सोमवार की शाम यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुआ। वायरल वीडियो बरनाहल क्षेत्र के एक झोलाछाप के यहां का बताया जा रहा है। इस संबंध में जब बरनाहल के चिकित्साधीक्षक डॉ. रविदीप सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि मामले की जानकारी मिली है। उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। शीघ्र ही बताए गए स्थान पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसके संबंध में जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार उच्चाधिकारियों को सूचना भेज दी गई है। गर्भपात कराना दंडनीय अपराध है। वीडियो की सत्यता की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. रविदीप सिंह, चिकित्साधीक्षक बरनाहल