फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने इंस्पेक्टर कुर्रा को किया लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। हिस्ट्रीशीटर पर नकेल कसने में नाकाम रहे प्रभारी निरीक्षक कुर्रा को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने कहा कि यह कार्रवाई संदेश है कि जो भी शिथिलता बरतेगा, अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई में हीलाहवाली करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होना तय है। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव उदना डांडा निवासी हिस्ट्रीशीटर अमन उर्फ गोल्डी के विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके बावजूद प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार उस पर कार्रवाई करने में नाकाम रहे।
विज्ञापन

अपराधियों पर नकेल कसने में नाकाम पाए जाने पर एसपी अजय कुमार पांडेय ने उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। अब उनकी जगह इंस्पेक्टर रूपेश कुमार संभालेंगे। एसपी ने एक बार फिर से स्पष्ट कर दिया है कि कार्य में शिथिलता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी जो भी अपराधियों पर लगाम कसने में नाकाम साबित होगा। उसके विरुद्ध कार्रवाई होना तय है। एसपी की इस कार्रवाई से लापरवाह पुलिसकर्मियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें