फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: दरोगा पर आरोपी के पिता से रिश्वत मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल

Wed, 30 Jun 2021 12:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

हत्या के प्रयास के आरोपी की जमानत होने के बाद थाने में तैनात एसआई पर परिजनों ने परेशान करने और रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जिले के जसराना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी के पिता और एसआई की बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें आरोपी का पिता पांच रुपये के इंतजाम की बात कह रहा है। दरोगा उसे घर के सामने बुला रहा है। आरोप है कि दरोगा ने उससे रिश्वत मांग रहा है। इस मामले में कोतवाल ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन

 
कस्बा जसराना के मोहल्ला अरेलपुरा निवासी जीवेंद्र सिंह के पुत्र दीपक का पचवा चौराहे पर दूसरे पक्ष के लोगों के साथ विवाद हुआ था। विवाद में दूसरे पक्ष ने दीपक के साथ अन्य लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद दीपक ने जनवरी में अपनी जमानत करा ली और नोएडा में रहकर नौकरी कर रहा है। 

दरोगा राकेश कश्यप पर लगा है आरोप
आरोप है कि पिछले कई दिन से थाना जसराना में तैनात दरोगा राकेश कश्यप आरोपी के घर जाकर परिवार पर दबाव बना रहे हैं। पिता जीवेंद्र द्वारा जमानत होने की बात कही तो कागज दिखाने को कहा। अधिवक्ता से बात कराने एवं व्हाट्सएप पर कागज दिखाने के बाद भी दरोगा नहीं माना। सोमवार को आरोपी के पिता ने दबरई से कागज लाकर दरोगा को दे दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद एसआई ने फोन कर रुपये देने की बात कही। शाम के समय एसआई ने घर के बाहर आकर मिलने को कहा तो जीवेंद्र ने रुपयों की व्यवस्था होने पर आने की बात कही। दरोगा के साथ बातचीत का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है।  

इस संबंध में कोतवाल बीडी पांडेय ने बताया कि लिखित शिकायत आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। फिर भी ऑडियो का पता कर उसकी जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें