फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आठ आटा मिलों की जांच, 16 नमूने लिए

विज्ञापन
खाद्य विभाग की टीम नमूने लेते हुए।
विज्ञापन
आगरा। खाद्य विभाग ने बारिश के माैसम में घटिया और मिलावटी सामान की बिक्री रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया। टीमों ने आठ आटा मिलों पर जांच कर आटा, मैदा और सूजी के 16 नमूने लिए हैं। जांच में रिपोर्ट फेल होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गणेश कंज्यूमर सर्विस सेंटर लिमिटेड भागूपुर से आटा, बेसन दलिया, मैदा, सूजी के नमूने लिए हैं। बीपी फ्लोर मिल प्राइवेट लिमिटेड भागूपुर से फोर्टिफाइड आटे समेत दो नमूने लिए। लक्ष्मीनारायण आटा मिल मलपुरा से आटे का एक नमूना जांच को भेजा है। आगरा रोलर फ्लोर मिल्स मथुरा रोड से आटा और मैदा का नमूना लिया है।
वहीं खेरागढ़ के कमाल रोड स्थित अग्रवाल फूड्स और कन्हैया फ्लोर मिल से आटे का एक-एक नमूना जांच के लिए लिया है। आगरा फ्लोर मिल सेवला जाट से आटे के दो और गुप्ता एंटरप्राइजेज फ्लोर मिल से आटे के दो नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। सभी को साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं। मिलावटी और नकली सामग्री की टोल फ्री नंबर 18001805533 पर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें