फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ को स्कूल में गायब मिले तीन शिक्षक

विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र अजीतगंज पर बच्चों का वजन कराते सीडीओ कपिल सिंह। अमर उजाला - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। परिषदीय विद्यालयों की हकीकत जानने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं बच्चे कम मिले तो कहीं शिक्षक गायब मिले। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी हालात ठीक नहीं मिले। कार्रवाई के लिए बीएसए और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह 10.45 बजे मुख्य विकास अधिकारी कपिल सिंह ने उच्च प्राथमिक विद्यालय नखतपुर का निरीक्षण किया। यहां पंजीकृत 17 बच्चों के सापेक्ष केवल सात बच्चे ही उपस्थित थे। वहीं शिक्षक प्रणवीर सिंह और शिक्षिका सरिता अनुपस्थित थे। मौजूद शिक्षक रवि प्रताप कोई जानकारी नहीं दे सके।
परिसर में ही बने प्राथमिक विद्यालय में केवल दो बच्चे मौजूद थे। यहां भी शिक्षक राजीव कुमार अनुपस्थित मिले। दो बच्चे उपस्थित मिलने और शिक्षकों के अनुपस्थित मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने बीएसए को शीघ्र ही शिक्षकों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही छात्र संख्या बढ़ाने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन

स्टॉक रजिस्टर जब्त किया
मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र नखतपुर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान यहां केवल दो बच्चे मौजूद मिले। निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी भी पाई गई। जब पुष्टाहार, दलिया और लड्डू प्रीमिक्स के बारे में जानकारी की तो केंद्र पर कोई राशन नहीं मिला। स्टॉक रजिस्टर में भी पूरा कोटा निल दिखाया गया था।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री पूजा भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकीं। इसके बाद स्टॉक रजिस्टर जब्त कर लिया गया। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र अजीतगंज के निरीक्षण में सब कुछ सामान्य मिला। सीडीओ ने नखतपुर आंगनबाड़ी केंद्र के रजिस्टर की जांच कराने और स्पष्टीकरण मांगने के डीपीओ को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण में जो भी गड़बड़ियां मिली हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए बीएसए और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
-कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें