फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए सहित आठ टीमों ने किया खेल किटों का सत्यापन

विज्ञापन
Inspection in govt school mainpuri - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। निदेशक बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश के बाद बीएसए की देखरेख में जिलेभर के परिषदीय स्कूलों में एक साथ खेल सामग्री का सत्यापन करने के लिए टीमें दौड़ीं। आठ टीमों ने जिलेभर के 100 स्कूलों में पहुंचकर खेल किट का सत्यापन किया। इस दौरान टीम के सदस्यों को कुछ जगह खेल सामग्री मानक के अनुसार नहीं मिली। यहां के प्रधानाध्यापकों को चेतावनी दी गई है। साथ ही उन्हें मानक के अनुसार खेल सामग्री की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

निरीक्षण में कई जगह प्रधानाध्यापकों ने खेल सामग्री के रख रखाव व बच्चों के खेल के लिए शिक्षक को जिम्मेदारी नहीं सौंपी थी, उन्हें निर्देश दिए गए कि वे एक शिक्षक को जिम्मेदारी दें, जो प्रतिदिन बच्चों को खेलों का प्रशिक्षण दे और अपनी निगरानी में खेल सामग्री को रखे।
खंड शिक्षाधिकारी जेपी पाल ने किशनी व कुरावली, सर्वेश कुमार ने जागीर व बेवर, सुमित कुमार ने बरनाहल व नगरक्षेत्र, मनीेंद्र कुमार ने मैनपुरी, शैलेंद्र कुमार ने करहल, रामशंकर कुरील ने सुल्तानगंज व घिरोर तथा बीएसए विजय प्रताप सिंह और डीसी धीरेंद्र प्रताप सिंह की टीम ने जिले मैनपुरी, घिरोर और कुरावली विकास खंड के विद्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापकों में रही हलचल
एक साथ जिलेभर में जब विद्यालयों का निरीक्षण किया गया तो शिक्षकों में हलचल तेज देखी गई। कई शिक्षक जो विद्यालय समय से नहीं पहुंचे थे वे मोबाइल ग्रुप में छुट्टी की जानकारी डालते हुए देखे गए। आनन-फानन में प्रधानाध्यापकों ने रजिस्टर में उनका अवकाश दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें