फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने किया कम्युनिटी किचिन से लेकर कंट्रोल रूम तक का निरीक्षण

विज्ञापन
टूंडला के ठाकुर बीरी सिंह कॉलेज में क्वारंटीन लोगों की जानकारी लेते नोडल अधिकारी दिनेशचन्द्र सा - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला।(फिरोजाबाद)। रविवार को जिले के नोडल अधिकारी व विशेष सचिव दिनेश चंद्र ने टूंडला में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर व कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए चयनित किए एफएच मेडीकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने तहसील की कम्युनिटी किचिन से लेकर कंट्रोल रूम की सुचिता को परखा। उन्हें जहां भी कमियां मिली उन्हें सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के विशेष सचिव एवं नोडल अधिकारी उन्नावि दिनेश कुमार रविवार दोपहर एक बजे करीब टूंडला पहुंचे। सबसे पहले वह क्वारंटीन सेंटर ठाकुर बीरी सिंह इंटर कॉलेज पहुंचे। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। वहां काफी दिनों से क्वारंटीन एक व्यक्ति के सैंपल लेने के बाद उसे भेजे जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वहां अब तक क्वारंटीन किए जाने वाले लोगों की तथा उनके रहने खाने आदि बंदोबस्त की जानकारी ली।
इसके बाद वे सीधे एफएच मेडीकल कॉलेज पहुंचे और वहां पर कोरोना संक्रमित मरीजों के बारे में जानकारी ली। उनकी व्यवस्थाओं के बारे में भी पूछताछ की। खाने-पीने की व्यवस्था में कोई गड़बड़ी न हो इसके विशेष निर्देश दिए। इसके बाद वे तहसील पहुंचे जहां प्रशासन द्वारा चलाई जा रही कम्युनिटी किचिन का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां बनने वाले खाने के पैकेट की पूरी जानकारी ली। साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि किचिन के अंदर जरा भी गंदगी न होने पाए। हर जरूरतमंद को खाना उपलब्ध कराया जाए। इसके बाद उन्होंने तहसील में स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां आने वाली दर्ज शिकायतों को देखा और उनके निस्तारण की जानकारी ली। हालांकि उन्होंने संतुष्टि जाहिर की। उनके साथ एसडीएम एकता सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय चौहान, तहसीलदार डॉ. गजेंद्र पाल सिंह, और नायब तहसीलदार अनीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें