फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहन चोर गिरफ्तार, बुलेट समेत तीन बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो चोर भाग गए। इनसे एक बुलेट समेत तीन बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि राधा फ्लोरेंस से छटीकरा वाले रास्ते पर पीपल के पेड़ के पास बाइक चोर चोरी की बाइक बेचने की फिराक में खड़े हैं।
पुलिस ने घेराबंदी की तो दो चोर भाग खड़े हुए, जबकि दो को पुलिस ने पकड़ लिया। सीओ सदर रमेश तिवारी और कोतवाल संजीव कुमार दुबे ने बताया कि पकड़े गए वाहन चोर रिंकू उर्फ राजवीर निवासी गौरे दाऊजी, परिक्रमा मार्ग और सोनू निवासी रंगजी का नगला हैं। फरार चोर जाकिर निवासी हाथिया, बरसाना और शलमू निवासी हाथिया हैं। इनसे एक बुलेट समेत तीन बाइक बरामद की हैं। फरार वाहन चोरों की तलाश की जा रही है। चोरों ने ये बाइक वृंदावन और आसपास से चुराई हैं। इनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें