फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके जाने की जिद ने उजाड़ीं खुशियां: पत्नी ने गुस्से में दी जान...पति भी लटका फंदे पर, 6 माह पहले हुई थी शादी

Sun, 09 Jun 2024 07:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में शादी के छह महीने बाद दंपती की मौत से हर कोई हैरान है। पति और पत्नी के बीच मायके जाने की जिद को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद पति बाजार चला गया। वो लौटकर आया तो पत्नी का शव फंदे पर लटका हुआ था। ये देख पति ने भी उसी फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। 
 
विज्ञापन
दंपती का फाइल फोटो और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर में शनिवार की शाम एक दंपती के शव घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद एएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। छह माह पूर्व दोनों की शादी हुई थी। मायके जाने को लेकर विवाद की भी चर्चा है। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने दंपती के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला काजीटोला दक्षिणी वनखंडी आश्रम के पास निवास कर रहे छोटू सक्सेना (24) की शादी चार दिसंबर 2023 को अंजली (22) के साथ हुई थी। शनिवार की शाम को दोनों के शव घर के कमरे में फंदे पर लटके मिले। इसकी जानकारी होने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद एएसपी राहुल मिठास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का पुलिस ने बारीकी से निरीक्षण किया। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने कमरे की गहनता से जांच की और जांच के लिए नमूने एकत्र किए। चर्चा है कि शनिवार को मायके जाने को लेकर दंपती के बीच विवाद हुआ था।
 

भाभी चांदनी ने बताया कि अंजली मायके जाने के लिए जिद पर अड़ी थी और दबाव बना रही थी। वहीं छोटू अभी जाने के लिए मना कर रहा था। इस बात को लेकर सुबह से ही दोनों में बहस हो रही थी। शाम के समय अंजली ने छोटू को समोसा लाने के लिए बाजार भेज दिया। जब छोटू घर लौटा तो देखा कि पत्नी का शव साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। छोटू घबरा गया और आनन फानन साड़ी का फंदा खोल कर पत्नी का शव नीचे उतारा। फोन कर ससुरालीजन को घटना के बारे में जानकारी दी।

छोटू ने पत्नी की खुदकुशी के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं दी और इधर-उधर बदहवास घूमता रहा। जब तक कोई बाहरी व्यक्ति घर में आता, छोटू ने भी उसी कुंडे में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दंपती की खुदकुशी के बाद कमरे में सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद मकान के अगले हिस्से में रह रही छोटू की भाभी चांदनी को कुछ शक हुआ। कमरे में आकर देखा तो अंजली का शव बेड पर पड़ा था, वहीं छोटू का शव फंदे पर लटका हुआ था। यह नजारा देख कर चांदनी की चीख निकल गई। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। एएसपी ने परिजन व आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी ली। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें