फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी के शिक्षा सलाहकार ने दिया मंत्र, 'विकसित यूपी@2047' के विजन पर ये कहा

Sun, 05 Oct 2025 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मुख्यमंत्री के शिक्षा सलाहकार प्रो. डीपी सिंह ने कहा कि नवाचार और युवाओं से यूपी विकास का इंजन बनेगा। वे यहां राजा बलवंत सिंह मैनेजमेंट टेक्निकल कैंपस खंदारी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के शिक्षा सलाहकार प्रो. डीपी सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवाओं की भागीदारी और नवाचार से उत्तर प्रदेश विकसित भारत में विकास का इंजन बनेगा। यह बात मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री के शिक्षा सलाहकार प्रो. डीपी सिंह ने कही। वह राजा बलवंत सिंह मैनेजमेंट टेक्निकल कैंपस खंदारी में शनिवार को विकसित उत्तर प्रदेश 2047 विषय पर व्याख्यान दे रहे थे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा प्रणाली में सुधार कर भारत को कौशल (स्किल) का केंद्र बनाया जा सकता है। उन्होंने आगरा में एजुकेशन कंसोर्टियम बनाने का सुझाव दिया, जिससे विभिन्न संस्थान मिलकर प्रदेश को विकसित उत्तर प्रदेश बनाने में योगदान दें।

विशिष्ट अतिथि महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. राजेश धाकरे ने कहा कि तनाव प्रबंधन को शिक्षा का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। तनावमुक्त और संतुलित जीवनशैली से व्यक्तिगत और राष्ट्रीय उत्पादकता दोनों बढ़ेंगी। खेरागढ़ के एसडीएम विनोद चौधरी ने कहा कि सुशासन और नागरिक भागीदारी से ही उत्तर प्रदेश को एक आदर्श राज्य बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


आर्थिक परिवर्तन के प्रेरक बनें शिक्षा संस्थान
संस्थान के निदेशक प्रो. एएन सिंह ने कहा कि शिक्षा संस्थानों को केवल कौशल विकास ही नहीं बल्कि सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन के प्रेरक के रूप में भी कार्य करना होगा। प्रो. पायल गर्ग (प्रशासन एवं वित्त) ने कहा छात्रों में नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का विकास ही उन्हें भविष्य का जिम्मेदार नागरिक बनाएगा। इस दौरान सुप्रभा शर्मा, डॉ. केके शर्मा, डॉ. गुंजन सिंह, वीके सिंह, डॉ. पंकज सक्सेना, डॉ. डीएस यादव, डॉ. केके गोयल, डॉ. राजीव रतन, अर्चना गंगवार आदि कई प्राध्यापक, शोधार्थी और छात्र मौजूद रहे।
 
शहरी क्षेत्रों से अबतक 6 लाख, ग्रामीण क्षेत्रों से मिले करीब 21 लाख सुझाव
 'विकसित यूपी 2047' अभियान के लिए बनाए गए पोर्टल samarthuttarpradesh.up.gov.in पर अब तक करीब 27 लाख सुझाव प्राप्त हुए हैं। इनमें से लगभग 21 लाख सुझाव ग्रामीण क्षेत्रों से और करीब 6 लाख शहरी क्षेत्रों से आए हैं।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें