फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रही मासूम को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव चंदरपुर बोझी में बृहस्पतिवार दोपहर घर के बाहर खेल रही एक तीन साल की बच्ची को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बालिका ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव चंदरपुर बोझी निवासी संजू की तीन वर्षीय पुत्री नैना बृहस्पतिवार की दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। तभी मार्ग से गुजरे एक बाइक सवार ने बच्ची को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ लिया। वहीं घायल बालिका को परिजन अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने पकड़े गए बाइक सवार को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें