फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे टब में डूब कर मासूम की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। गांव कंचनपुर में घर में बच्चों के साथ खेल रही एक वर्षीय मासूम पानी भरे टब में गिर गई। जानकारी पर परिजन चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुर निवासी सलीम खान के घर में शनिवार की सुबह परिवार के बच्चे खेल रहे थे। सलीम की एक वर्षीय पुत्री सौम्या भी बच्चों के बीच में खेलने लगी। किसी तरह से सौम्या आंगन में एक किनारे रखे पानी भरे टब में सिर के बल जा गिरी। जानकारी पर परिजन ने बच्ची को टब से बाहर निकाला और चिकित्सक के यहां ले गए। परिजन ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें