फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान नकब लगाकर 2.50 लाख के जेवर नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। चौकी क्षेत्र के गांव सकरामपुर में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर में नकब लगाकर करीब 2.50 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। शनिवार की सुबह जानकारी होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव निवासी जितेंद्र कुमार शुक्रवार की परिजन के साथ घर की छत पर सो रहे थे। रात को किसी समय चोरों ने घर के पिछले हिस्से में नकब लगाया और कमरे में प्रवेश कर गए। यहां रखी अलमारी, बक्सा आदि के ताले तोड़ कर जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह पत्नी मीरा नीचे उतर कर आईं तो कमरे का नजारा देख होश उड़ गए। सूचना पर चौकी इंचार्ज रूपेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मीरा देवी ने बताया कि चोर छह सोने की अंगूठी, दो सोने की चेन, एक करधनी, 50 हजार रुपये की नकदी आदि चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें