फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निमोनिया से मासूम की गई जान

Thu, 04 Dec 2025 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बढ़ती ठंड बच्चों के लिए खतरा बन रही है। सोरों थाना क्षेत्र के गांव करुआवारा में एक और मासूम की निमोनिया से मौत हो गई। पिछले 20 दिनों में तीन बच्चों की निमोनिया से मौत हो चुकी है। जिला अस्पताल में भी प्रतिदिन निमोनिया की चपेट में आने वाले बच्चे पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी अभिषेक (5) पुत्र पिंटू को मंगलवार शाम अचानक तेज बुखार आया। इसके बाद परिजन उसे गांव के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने निमोनिया बताया और उसे दवा दे दी, लेकिन रातभर हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
बुधवार सुबह उसकी तबीयत और बिगड़ गई। परिजन सुबह करीब 9 बजे जिला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिले में पिछले 20 दिनों में तीन बच्चों की मौत निमोनिया से हो चुकी है। लगातार बढ़ रही ठंड बच्चों की सेहत पर असर डाल रही है। इससे अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 120 बच्चे मंगलवार के अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। इनमें 75 बच्चों में बुखार, 45 बच्चों में सांस में दिक्कत की शिकायत मिली। इन बच्चों में से 2 बच्चों में निमोनिया के लक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें