फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार करते मासूम की मौत, बस में तोड़फोड़, जाम

विज्ञापन
कासगंज के गंजडुंडवारा में मासूम की मौत के बाद जाम लगाते ग्रमीण । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। सिढ़पुरा गंजडुंडवारा मार्ग पर ग्राम बहोरनपुर के निकट सड़क पार करते मासूम बालक की प्राइवेट बस की चपेट में आने से मौत हो गई। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड कर दी वहीं मार्ग पर जाम लगा दिया। लगभग एक घंटे तक मार्ग जाम रहने से वाहनों के संचालन पर इसका असर पड़ गया।
विज्ञापन

ढोलना के बिलराम निवासी दिव्यांशु (5) पुत्र अमन अपनी ननिहाल में नाना रामकिशन के यहां आया हुआ था। वह दोहपर लगभग 12 बजे सड़क पार कर रहा था तभी प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक बस छोड़कर भाग गया। इसके बाद काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर परिजन भी मौके पर आ गए। मासूम का शव देखकर परिजन चीत्कार कर उठे। इस बीच लोग आक्रोशित हो गए।
आक्रोशितों ने बस में तोड़फोड़ कर जाम लगा दिया। जब इस बात की जानकारी पुलिस को हुई तो कोतवाली पुलिस मौके पर आ गई। सिढ़पुरा थाना पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत की। ग्राम प्रधान दुर्गेश भी मौके पर आ गए। प्रधान के समझाने के बाद लोग शांत हुए और जाम खुल सका। लगभग एक घंटे तक मार्ग जाम रहा। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिवार का अकेला बेटा था दिव्यांशु
गंजडुंडवारा। दिव्यांशु परिवार का अकेला बेटा था। उसकी तीन बड़ी बहनें हैं। अकेले बेटे की सड़क हादसे में मौत हो जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कासगंज के गंजडुंडवारा में सडक हादसे में मासूम की मौत के बाद आक्रोशितों के द्वारा क्षति ग्रस्त हु?- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें