बच्चा मानसिक विकार से पीड़ित था। निगलने में परेशानी होने पर परिजन बच्चे को लेकर एसएन मेडिकल काॅलेज पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद पांच मिनट में लाॅकेट निकाल दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
चार साल के मासूम ने खेल-खेल में लॉकेट निगल लिया। मानसिक विकार से पीड़ित होने के कारण बच्चा कुछ बता नहीं पाया। खाने-पीने में दिक्कत बढ़ने पर परिजन एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। एंडोस्कॉपी कर लॉकेट निकाला गया। हालत में सुधार होने पर बच्चे को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
ईएनटी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रीतू गुप्ता ने बताया कि शनिवार को बच्चे को लेकर परिजन आए थे। बताया कि उसे निगलने में दिक्कत हो रही है। एक्सरे कराने पर आहार नली में कोई वस्तु प्रतीत हुई। बच्चा डाउन सिंड्रोम से भी पीड़ित था।